झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
नेटफिक्स पर रिलिज होने वाली फिल्म घूसखोर पंडित के अपमानजनक एवं समाज विरोधी शीर्षक के खिलाफ विप्र फाउंडेशन ने पुरजोर विरोध दर्ज करवाते हुए विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग करते हुए संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि फिल्म का शीर्षक पूरे ब्राह्मण समाज को घूसखोरी जैसे घृणित कृत्य से जोड़ने का षड़यंत्र है। जो न केवल समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है। बल्कि सांप्रदायिक व जातिगत द्वेष फैलाने का प्रयास भी है। ब्राह्मण समाज का पंडित शब्द सदियों से ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र सेवा का प्रतीक रहा है। उसे इस प्रकार अपमानित करना असहनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जानबूझकर सनातन समाज को निशाना बनाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहा है। समाज मांग करता है कि उक्त फिल्म पर तत्काल रोक लगाई जाए। शीर्षक को अविलंब बदला जाए तथा दोषी निर्माताओं और प्लेटफॉर्म के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के महामंत्री रामगोपाल महमिया, बार एसोसिएशन सचिव एडवोकेट विकास महमिया, प्रकाश सुरोलिया डब्ल्यू, अनिल जोशी, राकेश सहल, सुरेश तिवारी, संजय शुक्ला, गोपी पुरोहित, एडवोकेट रवि शुक्ला, एडवोकेट कमल शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, विक्रांत जोशी, राजीव लोचन पांडे, विकास पुरोहित, ललित शर्मा, चंद्रप्रकाश कौशिक, प्रमोद शर्मा, शिवशंकर शर्मा डूमोली आदि ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।
चूरू में संत रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई, बड़ा आयोजन
चूरू में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू
खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन
चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली











