स्टार एकेडमी स्कूल में आयोजित हुआ फेयरवेल महोत्सव

0
4

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के बाकरा रोड स्थित स्टार एकेडमी स्कूल में कक्षा-12 के छात्र -छात्राओं के लिए भव्य फेयरवेल पार्टी आशीर्वाद का आयोजन हुआ। कक्षा-11 के विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों व अपने सीनियर्स कक्षा-12 के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जूनियर्स विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान व स्नेह व्यक्त करते हुए नृत्य, गीत, नाटक, भाषण व मनोरंजक खेलों की रंगारंग प्रस्तुतियांं दीं। मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम को और उत्साह से भर दिया। वहीं कक्षा-12 के विद्यार्थी अथर्व निर्वाण की भावात्मक अभिव्यक्ति ने कुछ समय के लिए माहौल को भावुक बना दिया। कक्षा-12 के विद्यार्थियों ने रैंप वॉक कर आत्म विश्वास व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके आधार पर हर्षित धूपिया को मिस्टर फेयरवेल व अंशु सिहाग को मिस फेयरवेल का प्राइज दिया गया। एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण ने कक्षा-12 के परीक्षार्थियों के लिए अपने आशीर्वचनों में उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय का माहौल उत्साह, उमंग व स्नेहील भावनाओं से सराबोर रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा-11 से गरिमा, दीपांशी, पलक व तमन्ना ने किया। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट पदाधिकारियों के साथ, एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया, कैप्टन मूलचंद झाझड़िया, संजय जांगिड़, हरिशचंद्र कालोईया, मुकेश कुमार, श्वेता शर्मा, विजय भालोठिया, मुकेश तानेनिया, मुनेश कुमार, प्रतिभा शर्मा, विक्रम सिंह, पूनम तंवर, दिव्या गुरह, महेंद्र सिंह सिहाग, संजय गरवा, नवनीत जांगिड़, कविता पूनियां, कर्मसिंह, जगदीशप्रसाद, सोमेंद्रसिंह राठौड़, रेणु कुमारी सोनी, कपिल जांगिड़, अरुण कुमार, पवन कुमार चिरानिया, प्रीतम रजाक, योगेश, नवीन सैनी, महिमा शर्मा, सोहन सिंह, सैनीगल, पपिता कुलहरि, ज्योति सैनी, दीपिका कुमारी, सीमा कंवर, अनिता कुमारी, कृष्णा धाकड़, सुमन कुमारी देवना, नेहा शर्मा, मनीषा बलौदा, रिंकू चौधरी, पिंकी जांगिड़, सविता सैनी, ज्योति, रिशु, सूरज, प्रहलाद सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण

भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here