भाकपा माले जिला परिषद व पंचायत समितियों में उतारेगी उम्मीदवार

0
4

12 फरवरी आम हड़ताल के समर्थन में किसान महासभा संयुक्त किसान मोर्चा प्रदर्शन में लेगी भाग

चिड़ावा । झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी आगामी पंचायत चुनावों में जिलेभर में पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। यह निर्णय पार्टी कार्यालय पर आयोजित भाकपा माले व अखिल भारतीय किसान महासभा की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कामरेड सूरजभान सिंह ठोठी ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार द्वारा यूरोपियन संघ के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते व हाल ही में अमेरिका-भारत के बीच हुए व्यापार समझौते को भारी सब्सिडी पर आधारित कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में लाने की छूट देने की नीति मानते हुए भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ बताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी की मजदूर हड़ताल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन में मोर्चा के अन्य घटक संगठनों के साथ मिलकर झुंझुनूं में प्रदर्शन करेगी। पांच से 11 फरवरी तक अमेरिकी व्यापार समझौते, एमएसपी को कानूनी गारंटी देने, बिजली विधेयक 2025 को वापस लेने, झुंझुनूं जिला में यमुना नहर लाने व ओलावृष्टि व शीत लहर से नष्ट हुई 2022-23 की रबी फसलों से प्रभावित मुआवजा से वंचित किसानों को मुआवजा देने आदि मांगों को लेकर एक सप्ताह का जागरण अभियान चलाया जाएगा। अखिल भारतीय किसान महासभा सदस्यता अभियान चलाएगी व ग्राम कमेटियों का गठन किया जाएगा। बैठक में भाकपा माले के जिला सचिव एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि, किसान महासभा के जिला अध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोड़ा, जिला उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, कामरेड रामस्वरुप मणकश, अनिल कुमार रेप्सवाल टोनी, महेंद्र सिंह कुलहरि, सिंघाना प्रखंड अध्यक्ष कामरेड विधाधर सिंह गर्सा, राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष कामरेड मनफूल सिंह, कामरेड अमर सिंह चाहर, कामरेड प्रेम सिंह नेहरा, कामरेड वीरभान सिंह, कामरेड होशियार सिंह, कामरेड हरिओम पिलानी, कामरेड देवेंद्र सिंह कुल्हार, कामरेड रत्तिराम राव व कामरेड रोतास काजला उपस्थित थे।

खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन

चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली

फरवरी में चूरू के 21 थानों की होगी सघन समीक्षा, एसपी करेंगे औचक निरीक्षण

भालेरी में जलभराव पर बवाल, चक्का जाम की चेतावनी के बाद कंपनी ने दिया समाधान का आश्वासन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here