सभी नेताओं की सहमति से मंडावा विधायक रीटा चौधरी बनीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष

0
20

जिलाध्यक्ष बनने के बाद रीटा बोली— हर कार्यकर्ता के मान—सम्मान को रखेंगे सर्वोपरी

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान के 45 कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। संगठन सृजन अभियान के तहत लिए गए आवेदनों और इसके बाद आए फीडबैक के आधार पर कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। झुंझुनूं जिलाध्यक्ष पद पर मंडावा विधायक रीटा चौधरी को मनोनीत किया गया है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दरअसल मंडावा विधायक रीटा को लेकर जिले के सभी प्रमुख नेता भी सहमत थे। वैसे तो सांसद बृजेंद्र ओला पूर्व जिला प्रमुख सुमन रायला को जिलाध्यक्ष बनाने के इच्छुक थे। लेकिन सांसद ओला और नवलगढ़ से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा सबसे ज्यादा इस बात पर भी जोर दे रहे थे कि दिनेश सुंडा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से हटाया जाए। इसके बाद जो सहमति बन रही थी वो नाम सिर्फ मंडावा विधायक रीटा चौधरी का ही था। आखिरकार आलाकमान ने रीटा चौधरी के नाम पर फाइनल मोहर लगा दी। इधर, जिलाध्यक्ष बनने के बाद रीटा चौधरी रविवार सुबह झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर सिथत विद्यार्थी भवन पहुंची। जहां पर उन्होंने अपने पिता और पीसीसी के पूर्व चीफ पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामनारायण चौधरी के स्मृति स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और अपने दिवंगत पिता का आशीर्वाद लिया। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। उसके लिए वे शीर्ष नेतृत्व का आभार जताती है और यही कोशिश करती है कि वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं की कांग्रेस पूर्व से ही एकजुट है। लेकिन हम सब मिलकर हर क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत और अधिक मजबूत करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करके आगे लाएंगे। कांग्रेस को लेकर जो उत्साह है। वो घरों से बाहर लाकर कांग्रेस के पक्ष में जिले में और अच्छा माहौल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। पहले चौधरी साहब पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा किया था। चौधरी साहब को पीसीसी चीफ तक की जिम्मेदारी दी थी। अब उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

सुंडा के कार्यकाल की प्रशंसा की

उन्होंने दिनेश सुंडा के जिलाध्यक्ष कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुंडा के कार्यकाल में कांग्रेस ने जिले में कई उपलब्धियां हासिल की है। साथ ही हर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करने में भी सुंडा के नेतृत्व में स भी कार्यकर्ताओं ने काम किया है। आपको यहां यह भी बता दें कि अब झुंझुनूं जिले में भाजपा और कांग्रेस, दोनों का नेतृत्व मंडावा विधानसभा की महिला नेताओं के जिम्मे हो गया है। क्योंकि भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि भी मंडावा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार के परिवार से आती है। तो रीटा चौधरी मंडावा से विधायक है। दोनों ही महिला नेता है और मंडावा विधानसभा में राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी भी है।

SIR दबाव, गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति और शिक्षक मुकेश जांगिड़ को न्याय की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here