Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं चिराना में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ

चिराना में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ

खिरोड़ । निकटवर्ती चिराना बस स्टैंड पर सैनी अधिकारी कर्मचारी संगठन की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सेवानिवृत अध्यापक डीएम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी थे। जबकि विशिष्ट अतिथि रामनारायण सैनी, प्रभातीलाल सैनी, द्वारकाप्रसाद सैनी, बद्रीप्रसाद तंवर, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, भारतीय मजदूर संघ के श्यामलाल सैनी, जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सैनी थे। महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि स्नेह मिलन समारोह हम सब लोगों को अज्ञान के अंधकार से निकलकर, प्रकाश पथ की ओर बढ़ने का संदेश देता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डीएम सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन बीरबल सैनी ने किया। इस दौरान अशोककुमार सैनी, मदनलाल सैनी, महेंद्र कुमार सैनी, बीरबलराम सैनी, किशोरमल, सांवरमल, सुरेश कुमार, दिनेश सैनी, रामनिवास सैनी, अविनाश सैनी, नरोत्तम, महेंद्र सैनी, योगेंद्र कुमार सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement