Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन शुरू हुआ

शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन शुरू हुआ

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन के मुख्य अतिथि ज्वालाप्रसाद झाझड़िया सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, विशिष्ट अतिथि बीरबल सिंह सुंडा प्रधानाचार्य, बजरंग सिंह मूंड प्रदेश प्रतिनिधि थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हवासिंह बामिल जिलाध्यक्ष ने सभी आगंतुक को एवं अतिथियों का स्वागत किया एवं शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किया। जिला मंत्री सुशील बुडानिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। चर्चा में विक्रमसिंह बुडानिया, सुभाष झाझड़िया, उम्मेदसिंह ढाका, सुरेंद्र कुमार महला, मूलचंद डूडी, केशर देव, पंकज कुमार, मानवेंद्र जैफ, हर्ष महला, रामावतार, ओमप्रकाश शर्मा, प्रभातीलाल सिरोवा सहित अन्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, पीडी मद का बजट एक मुश्त जारी करने, वेतन विसंगति, स्थानांतरण नीति बनाने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी एवं स्थानांतरण करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा शनिवार को जिला कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement