गायत्री शक्तिपीठ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Screenshot

राज्य व जिला स्तर के मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का सम्मान, संस्कारयुक्त शिक्षा पर दिया जोर

चूरू। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि एवं डी.के. सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ओमप्रकाश प्रजापत, सेवानिवृत्त उपनिदेशक शिक्षा गोविंद सिंह राठौड़, शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि राम सिंह राठौड़ तथा गायत्री परिवार चूरू के उप जोन संयोजक बालदान चारण शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद कमल कंवर ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।जिला संयोजक उमेद सिंह राठौड़ ने परीक्षा 2025 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि संतोष महर्षि ने शिक्षकों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस संस्कार निर्माण प्रतियोगिता से जोड़ने का आह्वान किया। ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि चूरू जिला भी अन्य जिलों की तरह बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर अग्रणी बन सकता है।गोविंद सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने और माता-पिता को सर्वोपरि मानने की प्रेरणा दी, वहीं राम सिंह राठौड़ ने संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। छात्रा मेघना पारीक ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से भारतीय संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया।समारोह में तीन राज्य स्तरीय शिक्षकों एवं 18 जिला स्तरीय शिक्षकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राज्य मेरिट में बालाजी शिक्षण संस्थान सुजानगढ़ की छात्रा भारती कंवर को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 24 विद्यार्थियों को जिला स्तर तथा 144 विद्यार्थियों को तहसील स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने पर सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में 300 से अधिक शिक्षक एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। विभिन्न तहसीलों से आए संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन मुकुल भाटी ने किया, जबकि जिला सचिव पृथ्वीराज सैनी ने आभार व्यक्त किया।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू