ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम महाविद्यालय का प्रवेशोत्सव व पूर्व-स्नातक सम्मेलन संपन्न

Screenshot

कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पूर्व छात्रों के अनुभवों से सजा समापन समारोह

चूरू। श्री ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम महाविद्यालय में आयोजित द्वि-दिवसीय प्रवेशोत्सव समारोह एवं पूर्व-स्नातक सम्मेलन का समापन सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. भवानीशंकर शर्मा ने की, जबकि मंच पर सुशील बजाज, योगेश गौड़, पूर्व-स्नातक सांवरमल शर्मा एवं मनीष चांडक सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।समापन अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में सोहनलाल चौधरी ने काव्य पाठ से शुरुआत की। सूरत अजनबी ने हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को गुदगुदाया, वहीं महेश डांगरा ने ओजपूर्ण देशभक्ति कविताओं से जोश भर दिया। प्रहलाद सिंह झोरड़ा ने राजस्थानी गीतों और वियोग-श्रृंगार की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिम्मत सिंह ने वीरता और शौर्य से ओतप्रोत रचनाओं के माध्यम से ब्रह्मचारियों में उत्साह का संचार किया।सोहनलाल चौधरी ने पन्नाधाय के बलिदान, बेटी विदाई और “केसरिया पगड़ी ना झुकी” जैसे भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ. भवानीशंकर शर्मा ने सभी कवियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातःकालीन सत्र में एकांकी नाटक, योग नृत्य एवं पूर्व-स्नातकों के अनुभव कथन प्रमुख आकर्षण रहे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नवागंतुक ब्रह्मचारियों को अनुशासन, जीवन मूल्यों एवं सफलता के सूत्रों से अवगत कराया गया।द्वितीय सत्र में पूर्व-स्नातकों के बीच विचार-मंथन हुआ, जिसके बाद सामूहिक देशभक्ति गान एवं शारीरिक कौशल का पिरामिड प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए आश्रम के अनुशासन और संस्कारों की सराहना की।प्राचार्य डॉ. भवानीशंकर शर्मा ने इस अवसर पर वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि आश्रम व्यवस्थापक ईश्वरसिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों, पूर्व छात्रों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नए और पुराने विद्यार्थियों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करते हैं।कार्यक्रम का संचालन कवि गजेंद्र सिंह कविया ने किया।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू