नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – संतोष अहलावत

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सर्किट हाउस झुंझुनूं में एक प्रेस वार्ता हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया की महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।यह पहल केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने का माध्यम भी है। विभिन्न अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ है कि जब महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है, तो आर्थिक वृद्धि तेज होती है और नीतियां अधिक समावेशी एवं प्रभावी बनती हैं।पिछले वर्षों में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गई हैं। पीएम आवास योजना के तहत अधिकांश घर महिलाओं के नाम पर पंजीकृत हुए हैं, मुद्रा योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को वित्तीय सहायता मिली है तथा STEM क्षेत्रों में भी महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन ने महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। इसके साथ ही मातृ मृत्यु दर में कमी और मातृत्व अवकाश में वृद्धि जैसे कदमों ने स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया है।राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। हाल के चुनावों में महिलाओं की मतदान दर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है और पंचायत स्तर पर उनका प्रतिनिधित्व लगभग 46 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। हालांकि संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी अभी भी सीमित है, जिसे यह अधिनियम दूर करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। यह न केवल महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त बनाएगा, बल्कि भारत के लोकतंत्र को अधिक मजबूत, संतुलित और समावेशी बनाएगा। इस मौके पर अरूणा सिहाग प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा , विशंभर पूनिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य , प्रमोद जानू पूर्व पार्षद , रवि लांबा शहर महामंत्री , दीपक स्वामी , ललित कुमार जोशी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी , पत्रकार एवं अन्यजन मौजूद रहे I

ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू