5 दिन में 8 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज, 11 आरोपी गिरफ्तार; ट्रक, कार व बाइक जब्त
चूरू। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में नशा तस्करों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नकेल” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए हैं।रविवार को एसपी निश्चय प्रसाद एम ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिले में चिट्टा और एमडी जैसे ड्रग्स का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले नवयुवक नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसके चलते अपराधों में वृद्धि हो रही है और सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।उन्होंने बताया कि आमजन के सहयोग से नशे के खिलाफ इस अभियान को प्रभावी बनाया जा रहा है। चूरू पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9950077191 पर मिली सूचनाओं के आधार पर 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक कार्रवाई करते हुए कुल 8 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज किए गए।इन कार्रवाइयों में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही एक ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने करीब 54 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ और लगभग 52 लाख रुपए के वाहन जब्त किए हैं।जब्त मादक पदार्थों में 80.701 ग्राम हेरोइन, 2.133 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा, 3.270 किलोग्राम अफीम तथा ट्रोमाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल की 100 गोलियां शामिल हैं। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने आमजन से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और अवैध ड्रग्स से संबंधित किसी भी जानकारी को हेल्पलाइन नंबर पर साझा करें, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














