असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा सालासर आए, बालाजी के दर्शन कर पूजा – अर्चना की

सालासर । असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा शनिवार को सालासर आए और सालासर बालाजी के धोक लगाई तथा मंदिर में पूजा — अर्चना कर देश — प्रदेश में खुशहाली की कामना की। चूरू आगमन पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी निश्चय प्रसाद एम ने स्वागत किया और जिले में विविध गतिविधियों की जानकारी दी।मंदिर में धर्मवीर पुजारी, कमल पुजारी, देवीप्रकाश, सुरेश, अर्जुन सहित पुजारी परिवार ने पूजा – अर्चना करवाई और बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर मुख्यमंत्री शर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान एडीएम संतोष कुमार मीना, एएसपी दिनेश कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, तहसीलदार गिरधारी पारीक, सीओ दरजाराम, पुष्पेंद्र झाझडिया सहित अधिकारी मौजूद रहे।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू