झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के अलसीसर ब्लॉक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लूणा में विद्यालय की पूर्व छात्रा अनुप्रिया कंवर पुत्री शिवदानसिंह निवासी खरखड़ी का आरपीएससी द्वारा आयोजित स्कूल प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में हिंदी विषय से चयनित होने पर भव्य अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक रणजीत सिंह, जगदीश एवं कैप्टन रामकुमार नीतड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की कुंजी बताया। विशेष बात यह रही कि अनुप्रिया कंवर ने बिना किसी कोचिंग की सहायता लिए, सोशल मीडिया से दूरी बनाकर तथा घर पर पारिवारिक कार्यों में सहयोग करते हुए यह सफलता प्राप्त की। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा सामोर ने छात्रा का अभिनन्दन करते हुए कहा कि राजकीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता का कोई विकल्प नहीं है। यहां समाज के अंतिम छोर पर बैठे विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। जिसका परिणाम इस प्रकार की सफलताओं के रूप में सामने आता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अनुप्रिया कंवर को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














