सर्वसमाज एकता मंच ने राजेश बजाड़ का स्वागत किया

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
सर्वसमाज एकता मंच के द्वारा झुंझुनूं शहर के रोड नंबर एक स्थित अंबेडकर कॉम्प्लेक्स में हाल ही में नवनिर्वाचित हुये मंत्रालयिक कर्मचारी जिलाध्यक्ष राजेश बजाड़ का स्वागत करके माल्यार्पण किया गया। मंच के संयोजक प्रदीप चंदेल ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी चुनाव में बजाड़ की जीत एतिहासिक जीत है। राजेश बजाड़ ने मंच के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंच के सुभाष डिग्रवाल, शंभू नेहरा, डॉ. कमल मीणा, विक्की जाजोरिया, राजेश आलड़िया, प्यारेलाल बाकोलिया, सुरेश बाकोलिया, अजय काला, दिलीप डिग्रवाल, धर्मपाल गहनोलिया, विकास मेघवाल, प्रहलाद बाकोलिया, कपिल गोठवाल, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू