विद्यार्थियों को फुले के जीवन संघर्ष, स्त्री शिक्षा विचारधारा और सामाजिक योगदान से कराया अवगत
झुंझुनू। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महान समाज सुधारक एवं ‘सत्यशोधक समाज’ के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया तथा स्टाफ सदस्यों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की I इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन संघर्ष, उनकी क्रांतिकारी विचारधारा तथा समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने अपने संबोधन में महात्मा ज्योतिबा फुले की स्त्री शिक्षा संबंधी विचारधारा, आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता प्रभारी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में राधिका ने प्रथम, नवीन ने द्वितीय तथा निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निधि सिहाग, सुधीर शर्मा, मंगलाराम जांगिड़, सुनील मील, योगेंद्र बसेरा, पवन कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














