झुंझुनूं में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने रखी मांग
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान की ओर से फौज का मोहल्ला स्थित फुले अतिथि भवन में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी लियाकत अली थे, जबकि मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के जिलाध्यक्ष नेकीराम धूपिया ने की।समारोह में वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के शिक्षा, सामाजिक समानता और जागरूकता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी के समक्ष शहर के पुराने बस स्टैंड अथवा न्यू प्राइवेट बस स्टैंड पर महात्मा ज्योतिबा फुले का स्मारक बनाए जाने की मांग उठाई। इस पर बनवारीलाल सैनी ने मांग को उचित बताते हुए आश्वासन दिया कि इस संबंध में प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने देश में हर समुदाय के लिए शिक्षा की अलख जगाई और वे आज भी युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महात्मा फुले के जीवन पर लेख लिखकर उनके योगदान को रेखांकित किया है।मुख्य अतिथि लियाकत अली ‘भावुक’ ने कविता के माध्यम से वर्तमान राष्ट्रवाद पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ. सम्पत बारूपाल, पूर्व सरपंच सुलताना रेखा सैनी, शिक्षाविद छगनलाल धूपिया, पार्षद प्रदीप सैनी, मनोज सैनी, विजय गोड़, संजय मोरवाल, ज्योति प्रकाश शर्मा, डॉ. सुरेंद्र सैनी तथा पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा पूर्व पार्षद सुधा पंवार, व्याख्याता दलीप सैनी, राजेन्द्र सैनी, चिंरजीलाल सैनी, संतोष सैनी, बाबूलाल सैनी, चन्द्रप्रकाश धूपिया, मुकेश सैनी, जयप्रकाश सैनी, पंकज शर्मा, मनोहर धूपिया, सुशील सैनी, प्राचार्य मुरलीधर धूपिया, अजय सैनी, महेंद्र सैनी, बाघसिंह तोमर, कृपाशंकर सैनी, नथमल गौड़, किशनलाल सैनी, श्रीराम सैनी, शैलेन्द्र बबेरवाल, सुरेश सैनी, रमेश सिंगोदिया, विरेन्द्र तोमर, महावीर प्रसाद सैनी, रणधीर सैनी, राजेन्द्र प्रसाद हलकारा, राधेश्याम सैनी, सज्जन गौड़, केहर सिंह तोमर, संदीप सैनी, सुनिल प्रधान, ओमप्रकाश सैनी, मदनलाल सैनी, बिहारीलाल सैनी, ताराचंद गौड़, मनोज कारोडिया, मनोज राजोरिया, एडवोकेट अनुज, जतिन धूपिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू

















