खेतड़ी के टीलावाली के पास मजदूरो से भरी पीकअप अनियंत्रित होकर पलटी

Screenshot

हादसे में छह मजदूर हुए घायल, पांच की हालत गंभीर होने पर किया झुंझुनूं रैफर

खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के टीलावाली के पास शनिवार सुबह मजदूरों से भरी एक पीकअप गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान हादसे में पीकअप में सवार छह मजदूर घायल हो गए। हादसे में घायल पांच जनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बसंत विहार व खरखड़ा के रहने वाले सभी मजदूर सुबह करीब आठ बजे पीकअप गाडी में सवार होकर मजदूरी करने के लिए बसई में कंस्ट्रक्शन साइट पर जा रहे थे। पीकअप गाडी जब टीलावाली के पास पंहुची तो अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया तो गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान हादसे में बसंत विहार निवासी रामूसिंह, अजय, खरखड़ा निवासी सुरेश, विक्रम, राजेंद्र, कान्हाराम घायल हो गए। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट अजीत सिंह निर्वाण, सतीश मान व ईएमटी कुलदीप महरिया मौके पर पहुंचे तथा हादसे में घायलों को उपचार के लिए खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में लाया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल विक्रम व अजय की हालत नाज़ुक होने पर जयपुर तथा रामू सिंह, सुरेश व राजेंद्र को झुंझुनूं रैफर कर दिया। वहीं एक जने का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पंहुचे। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। सड़क पर पीकअप पलट जाने से खरखड़ा से चंवरा जाने वाली सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को साइड में करवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया गया। डॉ हर्ष सौभरी ने बताया कि हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हैं उन्हें उपचार के लिए झुंझुनूं व जयपुर भेजा गया है। एक घायल का डाक्टरों की टीम उपचार कर रही है, जिसको चोटें कम है।

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू