परिजनों ने थाने पर प्रदर्शन कर की अपहरण के मामले में जेल में बंद पिता व भाई को छुड़ाने की मांग
खेतड़ी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी थाना क्षेत्र के नानूवाली बावड़ी में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश पनप गया तथा थाने पर प्रदर्शन कर अपहरण के मामले में जेल में बंद मृतक के पिता व भाई को छुड़ाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनको रिहा नहीं किया गया तब तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि विकासनगर तन नानूवाली बावड़ी निवासी जीवणराम ने रिपोर्ट दी कि 8 अप्रैल को करीब तीन बजे कोर्ट परिसर में खरखड़ा निवासी सुरेश कुमार सैनी ने उसे व उसके पोते दीपेश कुमार सैनी पुत्र अशोक कुमार को धमकी दी कि तेरे परिवार के दो व्यक्तियों को जेल में डलवा दिया तथा आपको रात के समय जान से खत्म कर दिया जाएगा। इस दौरान उसने दीपेश की बहन को उठवाने की बात भी कही। इस दौरान भय से दीपेश कुमार पुत्र अशोक कुमार ने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जब सुबह वह कमरे से बाहर नहीं निकाला तो परिजनों ने कमरा खोलने का प्रयास किया। इस दौरान दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे से फांसी लगाकर लटका हुआ था। घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। दीपेश के सुसाइड करने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण थाने में एकत्रित हो गए। इस दौरान उन्होंने अपहरण के मामले में जेल में बंद मृतक के पिता अशोक कुमार व भाई ओमवीर को छोड़ने की मांग की। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि जेल में बंद दोनों को नहीं छोड़ने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। मृतक दीपेश तीन बहन भाईयों में सबसे छोटा था। वह वेटनरी का कोर्स कर रहा था। पिता अशोक कुमार व बड़ा भाई ओमवीर मजदूरी करते हैं। थानाधिकारी ने बताया कि युवक के सुसाइड करने को लेकर मृतक के दादा की ओर से रिपोर्ट दी गई है, जिसको दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीणों से समझाइश की जा रही है।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि














