खिरोड़ में श्रीकृष्ण लीलाओं का अद्भुत संगम, भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

0
18

हरि शरण महाराज के श्रीमुख से गूंजा दिव्य संदेश, भक्ति और आस्था में डूबा पूरा गांव

खिरोड़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खिरोड़ गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कथा वाचक हरि शरण महाराज ने अपने प्रभावशाली एवं भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सजीव वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महाराज ने श्रीकृष्ण के बाल चरित्र, माखन चोरी, गोवर्धन धारण और भक्तों के प्रति उनकी अटूट करुणा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की लीलाएं केवल कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। कथा के दौरान पूरा पांडाल “जय श्रीकृष्ण” और “राधे-राधे” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में मुख्य यजमान ईश्वर सिंह तथा मुख्य आयोजक करण सिंह, भवानी सिंह आदावली और नरपत सिंह की विशेष भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में यह धार्मिक आयोजन भव्य रूप ले रहा है।बन्ना सिंह राज खिरोडं ने सारी वयवस्था ओ को ध्यान पुरवक निर्णवण, किया ।कथा में गांव एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें हनुमान सिंह खिरोड़, बनवारी सेन, दलीप सिंह छापड़ा, भंवर खिरोड़, चंद्र सिंह खिरोड़, बाबूलाल सोनी, जुगल किशोर खिरोड़, योगेंद्र सिंह खिरोड़, ओम जी, दुलीचंद खिरोड़, शंकर व्यास सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावतिया तथा पुजारी सेवक महासंघ जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आगामीर दिनों में कथा के और भी महत्वपूर्ण प्रसंगों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here