“झुंझुनूं में गूंजेगा परशुराम जयकारा: अक्षय तृतीया पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा”

0
3

शहर में पुष्पवर्षा और तोरण द्वार से होगा स्वागत

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
भगवान परशुराम जन्मोत्सव को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ब्राह्मण समाज झुंझुनूं की महत्वपूर्ण बैठक छावनी बाजार स्थित जोशियों की कुटिया में जिला अध्यक्ष पवन देरवाला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर परशुराम जन्म महोत्सव को भव्य रूप से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि इस अवसर पर भगवान परशुराम एवं राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रातः 9:15 बजे चुना चौक स्थित पुरोहितों की बगीची से रवाना होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए फौज का मोहल्ला स्थित परशुराम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान शहरभर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। जगह-जगह पुष्पवर्षा की जाएगी, आकर्षक तोरण द्वार सजाए जाएंगे तथा समाज बंधुओं व व्यापारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापारी वर्ग से भी सक्रिय सहयोग लिया जाएगा। परशुराम मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की जाएगी और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए युवाओं की एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न मोहल्लों में जाकर समाज बंधुओं से संपर्क कर सहभागिता सुनिश्चित करेगी। बैठक में शिवचरण पुरोहित, सुरेंद्र शर्मा, पवन पुजारी, बालमुकुंद शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, नरेश जोशी, अशोक जोशी, पवन पांडेय, नीरज शर्मा, राजेंद्र जोशी, उत्तम जोशी, गोपी पारीक, रामगोपाल शर्मा, एडवोकेट लोकेश व्यास, कमल शर्मा, हरीश जोशी, पंकज बावलिया , ललित कुमार जोशी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे I

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here