खेतड़ी । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ी पुलिस ने देर शाम को निजामपुर मोड़ से अपह्त किए गए बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसका लड़का उसके पड़ौसी के साथ रोजाना वेटनरी कम्पाउण्डर की प्रक्टिस करने जाता है, जो रोजाना की तरह घर से पड़ौसी के साथ काम पर गया था। इस दौरान पडोसी ने 3 बजे फोन पर सूचना दी कि आपके लड़के को एक काले रंग की स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी मे ओमबीर सैनी, विकास, नीरज जोगी, हिमांशु कालिया चारों मिलकर गैस एजेन्सी के सामने खेतडी रोड से जबरदस्ती मारपीट कर गाडी मे डाल कर ले गए। जिसकी निजामपुर मोड़ व आस पास काफी तलाश किया परन्तु कहीं पर भी नही मिला। पुलिस ने मामले को गम्भीरता को लेते हुये अपहृत बालक की तलाश हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनिकी व मानवीय आसूचना की मदद से अपहृत बालक को सकुशल दस्तयाब किया गया। इस दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल विकासनगर नानूवाली बावड़ी निवासी अशोक कुमार, ओमवीर सैनी, दिपांशु सैनी, जसरापुर निवासी हर्ष मिश्रा, खरखड़ा निवासी विकास कुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एसआई हनुमान प्रसाद, एएसआई धूडसिंह, धर्मवीर, एचसी सुगन सिंह, पवन कुमार, महेश कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार पुनित, मनीष कुमार आदि शामिल थे।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि














