पुलिस थाना खेतडीनगर की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

0
2

फॉर्च्यूनर गाड़ी में अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ी। झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने फार्च्यूनर गाड़ी में लाई जा रही अवैध शराब के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि एएसआई कल्याण सिंह तंवर मय जाप्ता द्वारा थाना क्षेत्र के पीपली चौराहा जसरापुर पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक सफेद रंग की फोरच्यूनर गाडी जसरापुर की साईड से आती दिखाई दी, जिसको एएसआई तंवर ने बैरिगेट लगाकर रोकने का प्रयास किया गया तो गाडी चालक ने तेजगति से वाहन को चलाकर सरकारी गाडी के टक्कर मारते हुए गाडी को लोयल की तरफ भगा ले गया। सरकारी जीप के टक्कर लगने से आगे का बाई तरफ का टायर फट गया व सरकारी गाडी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान पुलिस टीम ने 112 की गाड़ी से फॉर्च्यूनर गाडी का 8-10 किमी तक लगातार पीछा कर उक्त गाडी को लोयल का बास – सरदारपुरा के पास से जप्त किया, जिसमें तीन व्यक्ति थे जिनके भागने पर पुलिस द्वारा पीछा कर दो आरोपी करण सिंह निवासी लोयल व महेन्द्र निवासी लोयल को पकडा लिया। वहीं एक आरोपी राहुल मीणा निवासी नयाबास हाल लोयल मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाडी को चैक किया तो देशी शराब की 25 पेटी मिली जिनको जप्त किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई कल्याण सिंह तंवर, कांस्टेबल मनीष, सुमेर, संदीप, नेमीचन्द, महीपाल आदि शामिल थे।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here