प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 

0
1

एडीजे डॉ. महेंद्र सोलंकी ने छात्रों को दी साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) डॉ. महेंद्र सोलंकी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को अनजान लिंक न खोलने, डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर खतरों से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया के उपयोग में सतर्कता बरतने की महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों पर भी विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि यह ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बच्चों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित जानकारी नियमित रूप से दी जाएगी। यह पहल छात्रों को एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी.एल. कालेर ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय के निदेशक निर्मल कालेर ने भी इस अभियान को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताते हुए ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ को नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here