कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार जब्त—सूचना पर त्वरित घेराबंदी से दबोचा आरोपी
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रिको क्षेत्र से 303 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। वृताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा।
सूचना से एक्शन तक: ऐसे कसा शिकंजा
जिला विशेष शाखा से मिली पुख्ता सूचना के अनुसार रिको क्षेत्र में एक संदिग्ध स्विफ्ट कार खड़ी होने और उसमें अफीम होने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
मरूधरा हुंडई शोरूम के सामने खड़ी कार की तलाशी लेने पर चालक के कब्जे से 303 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
आरोपी की पहचान और कार्रवाई
पुलिस ने मौके से सुमेर सिंह (59) पुत्र नौरंगराम जाट, निवासी देसूसर (.हाल आस्था कॉलोनी, रिको झुंझुनूं ) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
युवाओं को जहर परोसने वालों पर सख्ती
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में भय का माहौल भी बना है।
टीमवर्क से मिली सफलता
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस की टीम के साथ जिला विशेष शाखा के कार्मिकों का विशेष योगदान रहा। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाया।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि














