प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

0
11

कक्षा 10 व 12 के उत्कृष्ट छात्रों को माला व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

हनुमानगढ़। हिमांशु मिढ्ढा
बेबी हैप्पी मॉर्डन उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन के प्रांगण में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों का फूलमाला पहनाकर एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का मंच पर अभिनंदन किया गया। कक्षा 10वीं में विक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया, जबकि मनीष द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 12वीं के परिणामों में मनीष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। निकिता वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं तथा रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक भगवानदास गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण से ही प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है और विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए।कार्यक्रम में विद्यालय संचालिका मीना गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य महेन्द्र कौशिक ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रयासरत रहेगा। समारोह में विद्यालय स्टाफ के सदस्य अनुपमा विजय, मोनिका विजय, निशा विरदी, विमला, संजु, सुमन, पूनम, मोनिका, ललिता शर्मा, दीपक कुमार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया गया।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here