ग्रामीणों ने श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन कर किया नमन, युवाओं से किया शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान
खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के लालगढ़ में सोमवार को सहायक कमांडेंट शहीद बजरंग लाल मीणा का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति कमांडेंट अनिल चौधरी थे, जबकि अध्यक्षता शहीद वीरांगना रूकमा देवी ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद बजरंग लाल मीणा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमांडेंट अनिल चौधरी ने कहा कि देश की सेवा करने को लेकर अपने प्राणों का त्याग करने वाला हमेशा अमर रहता है। बजरंग लाल मीणा ने भी देश सेवा व अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर गांव का नाम रोशन किया है। इस देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धा हमारे लिए पूजनीय होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को मांगलिक कार्य में उन्हें याद कर उचित धारणा के लिए प्रेरित करना चाहिए। झुंझुनू जिले के शौर्य की मिट्टी में जोश और साहस का प्रतीक माना जाता है। देश के लिए सबसे अधिक सैनिक देने का गौरव झुंझुनू के जिले के नाम से जाना जाता है। यहां के युवाओं को बचपन से ही सेना में जाने के लिए तैयार किया जाता है जो सरहद पर किसी प्रकार की हलचल होने पर बहादुरी का परिचय देते हैं। झुंझुनू जिले में सड़क किनारे लगी शहीदों की प्रतिमा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। यहां के युवा सड़क किनारे नियमित रूप से अभ्यास कर सेना में जाने की तैयारी भी करते देखे जा सकते हैं। युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे पढ़ना चाहिए । शहीद बजरंग लाल मीणा सीआरपीएफ की 62 वी बटालियन में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात थे। इस दौरान 6 अप्रैल 2010 में नक्सलियों की सूचना पर उनके नेतृत्व में विशेष ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान ऑपरेशन में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बजरंग लाल मीणा नक्सलियों को मार गिराते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कार्यक्रम में अतिथियों व ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर मुकेश, सोनू, बेटी प्रिया छापोला, सुशीला, नरेश, ओमपाल, बलवीर छापोला, मखनलाल मीणा, बनवारीलाल, ओम प्रकाश मीणा, रोहिताश मीणा, किशनलाल मीणा, सुनील मीणा, रोशन मीणा, सतपाल मीणा, महिपाल मीणा सहित अनेक लोग मौजूद थे ।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि













