अब झुंझुनूं की सड़कों पर दिखेगा अनुशासन, प्रशासन के एक्शन से ट्रैफिक को मिला नया जीवन”

0
41

शहर में मुख्य चौराहों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, अवैध होर्डिंग्स और अस्थायी दुकानें हटायी — विजिबिलिटी सुधरने से हादसों पर लगेगा ब्रेक

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सोमवार को प्रशासन ने बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए संयुक्त अभियान छेड़ दिया। ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद की टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर जमे अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करते हुए सड़कों को राहत दिलाई। अभियान के तहत हवाई पट्टी मार्ग, पीरू सिंह सर्किल, कलेक्टरट सर्किल, मण्डावा मोड़ और गांधी चौक जैसे संवेदनशील और व्यस्त स्थानों से अवैध होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। लंबे समय से ये अतिक्रमण ट्रैफिक व्यवस्था को बिगाड़ने के साथ-साथ हादसों की बड़ी वजह बन रहे थे।

विजिबिलिटी बनी सबसे बड़ी समस्या, अब मिलेगी राहत

शहर के मुख्य सर्किलों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बेतरतीब पोस्टरों ने ड्राइवरों के लिए खतरा खड़ा कर रखा था। मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन तक दिखाई नहीं देते थे, जिससे हर पल दुर्घटना का डर बना रहता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इन सभी अवैध प्रचार सामग्री को हटाकर जब्त कर लिया।

संयुक्त टीम का सख्त संदेश: अब नहीं चलेगी मनमानी

कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारी, अतिक्रमण निरोधक दस्ता और यातायात पुलिस के जवान भारी जाब्ते के साथ मौजूद रहे। ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि शहर की सुरक्षा और सुंदरता के साथ खिलवाड़ अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभियान रहेगा जारी, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सिर्फ शुरुआत है। शहर में जहां-जहां भी ट्रैफिक बाधित करने वाले अवैध अतिक्रमण और विज्ञापन मिलेंगे, उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस सख्ती के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने इस कदम का स्वागत किया है।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here