खेतड़ी।झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के रंवा गांव में रविवार को शहीद रणजीत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच मोहर सिंह थे, जबकि अध्यक्षता वीरांगना मीना देवी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच मोहर सिंह ने कहा कि देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद हमारे लिए पूजनीय हैं। हमे इनका देवताओं की तरह सम्मान करना चाहिए। झुंझुनूं जिले में देश के लिए सबसे अधिक सैनिक दिए हैं, जिसमें युवाओं ने अपने अदम्य साहस और शौर्य दिखाते हुए देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। हर कार्यक्रम में इनकी पूजा करनी चाहिए तथा युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। शहीद रणजीत सिंह का जन्म 1 मई 1991 को रंवा के सुमेर सिंह के घर हुआ था। वह भारतीय सेना की 5 ग्रेनेडियर्स में 26 सितंबर 2010 को भर्ती हुए थे। 5 अप्रैल 2019 को सेना के अभ्यास के दौरान मोटार्र फटने से वीरगति को प्राप्त हो गए थे। शहीद रणजीत सिंह के पिता सुमेर सिंह ने भी भारतीय सेना में सेवाएं दी हैं तथा सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं । कार्यक्रम के दौरान गांव के युवाओं ने देशभक्ति नारे लगाए। इस मौके पर भाई वीरेंद्र सिंह, रामनिवास, छाजूराम, केसर सिंह, रामजीलाल, मालाराम, शिवचरण, संत कुमार, सुबेदार कृष्ण कुमार, निहाल सिंह, सत्येंद्र सहित अनेक लोगों ने माल्यार्पण व पुष्प पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि














