जी.बी. मोदी स्कूल में गूंजा सुंदरकांड, मेधावियों का भव्य सम्मान

0
44

विद्यालय में सकारात्मकता का संदेश, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
शहर के शाह मार्केट स्थित राजपूताना शिक्षा मंडल द्वारा संचालित श्री जी.बी. मोदी पब्लिक स्कूल में भक्ति, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय प्रांगण में आयोजित सुंदरकांड पाठ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।संस्था सचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सुंदरकांड पाठ का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा, लोक कल्याण की भावना और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। साथ ही विद्यालय की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना भी इस आयोजन के माध्यम से की गई। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और नए कीर्तिमान स्थापित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विनोद सिंघानिया, परमेश्वर हलवाई, मनोज शर्मा (एडवोकेट), हरदयाल चकवास, पवन गाड़ियां, श्रीमती नीरू खींचा, गणेश हलवाई एवं सत्यनारायण शर्मा (एडवोकेट) सहित कई गणमान्य अतिथि एवं अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रंजना मित्तल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here