झुंझुनूं में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा

0
32
शहर के मोरारका कॉलेज के बाहर निर्धारित समय के बाद गेट बंद होने पर प्रवेश के लिए गुहार लगाते अभ्यर्थी, कड़ी सुरक्षा में जांच करती टीम

आस्तीनों पर चली कैंची, मेटल डिटेक्टर से बालों तक जांच—46 केंद्रों पर पुलिस का सख्त पहरा, 2 मिनट की देरी पर भी बंद हुए गेट, रोते रह गए अभ्यर्थी

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित पुलिस उपनिरीक्षक ( एसआई ) भर्ती परीक्षा जिले में सख्ती और अनुशासन की मिसाल बन गई। प्रशासन के ‘जीरो टॉलरेंस’ रवैये के चलते 2 मिनट की देरी भी अभ्यर्थियों पर भारी पड़ गई और सैकड़ों कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र के बाहर ही रह गए। सबसे अधिक भावुक दृश्य जिला मुख्यालय स्थित आरआर (मोरारका) राजकीय कॉलेज के बाहर देखने को मिला, जहां तय समय के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोक दिया गया। कई कैंडिडेट्स हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे, कुछ रो पड़े, लेकिन नियमों के आगे किसी की एक नहीं चली।

सेकंड की देरी भी पड़ी भारी

प्रशासन के स्पष्ट निर्देश थे कि निर्धारित समय के बाद एक सेकंड की भी छूट नहीं दी जाएगी। सुबह 10 बजे के बाद मुख्य गेट बंद कर दिए गए। वहीं सिर्फ 2 मिनट लेट पहुंची साक्षी को भी प्रवेश नहीं मिला। गुढ़ागौड़जी के पंकज 10:08 बजे पहुंचे और परीक्षा से वंचित रह गए। इसी तरह निधि, संपत और बिसाऊ के संपत प्रजापत जैसे कई अभ्यर्थी चंद मिनटों की देरी के कारण बाहर ही रह गए।

सुरक्षा इतनी कड़ी कि आस्तीनें तक काटी गईं

नकल और फर्जी अभ्यर्थियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए इस बार अभूतपूर्व सख्ती देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों के बाहर ही कैंची से फुल स्लीव शर्ट की आस्तीनें काटी गईं I गले, हाथ-पैरों के धागे, गहने, बालियां और जूते तक उतरवाए गए I मेटल डिटेक्टर से बालों तक की जांच की गई और प्रवेश से पहले आईडी और एडमिट कार्ड का बारीकी से मिलान हुआ Iजिले के 46 परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा और कड़ी निगरानी के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया।

फ्लाइंग टीमों की सख्त निगरानी

नकल पर नकेल कसने के लिए 8 फ्लाइंग टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का मुआयना करती रहीं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई, जिससे परीक्षा की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रही।

उपस्थिति का आंकड़ा (झुंझुनूं)

सुबह की पारी: 15,146 में से 8,426 उपस्थित रहें I (55.63%) वहीं
दोपहर की पारी: 15,146 में से 8,339 उपस्थित रहे I (55.06%) I

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here