झुंझुनूं में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार!

0
34
Screenshot

56 टीमों के 243 जवानों की संयुक्त कार्रवाई—16 सक्रिय अपराधी शांतिभंग में बंद, 2 वारंटी गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए महज एक दिन में अपराध जगत में हड़कंप मचा दिया। 4 अप्रैल को चलाए गए विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने 307 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 51 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि 16 सक्रिय अपराधियों को शांतिभंग में बंद कर दिया गया।

हर कोने में पुलिस की पैनी नजर 

जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के नेतृत्व में जिलेभर में 56 पुलिस टीमों के 243 जवानों ने मोर्चा संभाला। अभियान के दौरान अपराधियों के संभावित ठिकानों, गैंगस्टरों के नेटवर्क और संदिग्ध गतिविधियों पर एक साथ कार्रवाई कर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दे दिया कि अपराध बर्दाश्त नहीं होगा।टीम ने 307 स्थानों पर दबिश देकर 51 संदिग्ध डिटेन किए I वहीं 16 सक्रिय अपराधी शांतिभंग में गिरफ्तार , 2 वांछित गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए , 49 संदिग्धों से पूछताछ, डोजियर तैयार I

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बगड़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध सिंगल बैरल टोपीदार बंदूक जब्त कर आरोपी सत्यवीर सिंह निवासी भडून्दा खुर्द को गिरफ्तार किया। वहीं थाना गोठड़ा में आरएनसी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया।

अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश

 पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि अपराधियों और गैंगस्टरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना, भविष्य में होने वाले अपराधों को रोकना और भटके हुए लोगों को सही रास्ते पर लाना है।

जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि जिले में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा की भावना और मजबूत हो सके। झुंझुनूं पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने साफ कर दिया कि अब अपराधियों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here