खेतड़ीनगर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, आरोपी की निशानदेही से चोरी का माल किया गया बरामद

0
50

खेतड़ी I झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
खेतड़ीनगर पुलिस ने आवासीय क्वार्टर में हुई चोरी की वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया है। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 6 जनवरी को परिवादी अभिजीत स्वामी निवासी बगड हाल क्वार्टर E 665 3rd B खेतडी नगर, विपीन कुमार क्वार्टर E 667 3rd B खेतडी नगर ने रिपोर्ट दी कि रात्री के समय अज्ञात व्यवक्ति द्वारा अपने मकानों का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। आवासीय क्वार्टर में होने वाली चोरियो को लेकर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस दौरान गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी विश्‍लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। ईलाका थाना व गैर ईलाका थाना के विभिन्न स्थानों पर चोरी के आरोपी नारनौल निवासी राहुल को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने सख्ती से पुछताछ करने पर वारदात करना कबूल कर लिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुआ माल एक मंगलसुत्र , एक टॉप्स सोने का, तीन जोड़ी पायजेब चांदी के, दो चांदी के सिक्के, एक सोने की नथ, एक हजार रूपये नगदी बरामद किए। इस, दौरान टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई विजय कुमार, कांस्टेबल महेश सैनी आदि शामिल थे।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here