मण्ड्रेला में दिनदहाड़े बवाल: वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 11 आरोपी गिरफ्तार

0
24

डाबड़ी बाईपास पर दो पक्षों में मारपीट, शांतिभंग में की कार्रवाई—एसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ पहचान कर दबिश

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिले के मण्ड्रेला कस्बे में डाबड़ी बाईपास पर दिनदहाड़े हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 11 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई कावेन्द्र सिंह सागर (पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं) के निर्देशन, देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा विकास धींधवाल के सुपरविजन में की गई। थाना मण्ड्रेला के थानाधिकारी कैलाशचन्द के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

वायरल वीडियो बना कार्रवाई का आधार

जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को करीब 3 बजे डाबड़ी बाईपास पर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया था। इस दौरान हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दोनों पक्षों के 11 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

त्वरित एक्शन, इलाके में बना संदेश

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम उठाया है। कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाशचन्द के साथ उपनिरीक्षक हरिगोपाल, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार और मुकेश कुमार सहित पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here