फिल्मी सितारों की मौजूदगी में मिला सम्मान, समाज सेवा के कार्यों से बनी प्रेरणा
सादुलपुर / राजगढ़। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि ‘हमारी ख्वाइश’ एनजीओ की अध्यक्ष रिहाना पठान को दिल्ली में आयोजित एशिया सक्सेज बिजनेस लीडरशिप कार्यक्रम में ‘सक्सेज अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए सैकड़ों बिजनेसमैन और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी और अभिनेत्री भाग्यश्री ने रिहाना पठान को मोमेंटो व अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।गौरतलब है कि ‘हमारी ख्वाइश’ एनजीओ के माध्यम से रिहाना पठान लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। वे बेरोजगार महिलाओं को विभिन्न प्रकार के हुनर सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं। इसके साथ ही संस्था समय-समय पर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता भी करती रहती है।रिहाना पठान की यह सफलता समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे अन्य लोगों को भी आगे बढ़कर समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिल रही है।
चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल
चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
















