राजस्थान पब्लिक विद्यालय का शानदार परिणाम: गौरव सैन बने स्कूल टॉपर, 95% अंक हासिल

0
32

12वीं वाणिज्य संकाय में ऐतिहासिक सफलता, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित 12वीं वाणिज्य संकाय परीक्षा परिणाम में स्थानीय गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय ने उत्कृष्ट सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र गौरव सैन ने 95.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि पूरे विद्यालय में टॉपर बनकर गौरव बढ़ाया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने गौरव सैन सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बार का परिणाम विद्यालय के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने वाला है। उन्होंने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, समर्पण और सतत प्रयास का परिणाम है।गौरव सैन, जिन्होंने इस सफलता से सबका दिल जीत लिया, ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, विद्यालय प्रबंधन और माता-पिता को देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और आशीर्वाद का फल है। उन्होंने अपने लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा कि वे भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट ( सी.ए. ) बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here