झुंझुनूं की नैनसी चौधरी बनीं राजस्थान टॉपर, 99.60% अंकों के साथ रचा इतिहास

0
72

डिफेंस पब्लिक स्कूल की छात्रा ने किया कमाल, जिले में जश्न का माहौल, कलेक्टर ने किया सम्मान

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झुंझुनूं की प्रतिभाशाली छात्रा नैनसी चौधरी ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे राजस्थान में इतिहास रच दिया है। प्रिंस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अंतर्गत संचालित डिफेंस पब्लिक स्कूल की इस मेधावी छात्रा ने कक्षा 12वीं कला संकाय में 99.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। नैनसी की इस अभूतपूर्व सफलता ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। यह उपलब्धि झुंझुनूं के शैक्षणिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है।
जिला कलेक्टर ने किया सम्मान, पूरे शहर में जश्न का माहौल – इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मील ने नैनसी चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया।विद्यालय परिसर में इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।डीजे की मधुर धुनों पर भव्य विजय रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षकगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।हर चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

कला संकाय में शानदार प्रदर्शन की झड़ी

नैनसी चौधरी के साथ-साथ कला संकाय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए।खुशबू, तमन्ना, साक्षी, निकिता, भूमिका, तबु खान, मुस्कान, कोमल, माया, सारिका, खुशी, आदित्य, अनाया, नगमा एवं अंशिका ने 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।इसके अतिरिक्त 27 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट परिणाम दिया।

विज्ञान और वाणिज्य संकाय में भी शानदार सफलता

विज्ञान संकाय में शिवानी राठौड़ ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।सुकन्या शर्मा एवं विजय लक्ष्मी ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए, जबकि 18 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। वहीं वाणिज्य संकाय में आतिफ ने 96.40 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनन्या ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस संकाय में भी 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

हर दूसरा विद्यार्थी 90% से ऊपर—गुणवत्ता का प्रमाण

इस वर्ष विद्यालय का प्रदर्शन इतना उत्कृष्ट रहा कि हर दूसरा विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहा।यह उपलब्धि संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और समर्पित शिक्षण प्रणाली का स्पष्ट प्रमाण है।

संस्थान प्रबंधन ने जताया गर्व

इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी. एल. कालेर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नैनसी का राजस्थान टॉपर बनना पूरे संस्थान के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। संस्था निदेशक निर्मल कालेर ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे

चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल

चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here