महंत मोहन मुनि देव महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन, हनुमान चालीसा पाठ के साथ देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना, APRO मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद
चूरू। चंदन मल बहड़ सर्किल स्थित काली कमली आश्रम में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पर्यावरण प्रेमी अमर सिंह किशनावत के सौजन्य से 151 दीपक जलाकर श्रद्धा और भक्ति के साथ पर्व मनाया गया।कार्यक्रम आश्रम के महंत मोहन मुनि देव महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान एपीआरओ मनीष कुमार, शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत एवं मनीषा चारण ने हनुमान मंदिर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर फिल्म निर्माता-निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत, फिल्म राइटर एवं श्री ठाकुर राइटर हाउस के संस्थापक शिव नंदन शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने दीप जलाकर हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं। सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ कर जिले व देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि और अमन-चैन की कामना की।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत मोहन मुनि के धार्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान एपीआरओ मनीष कुमार का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया।उल्लेखनीय है कि शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण द्वारा हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। साथ ही वे “सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग प्रदान करते हैं।
चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल
चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री












