सुंदरकांड पाठ, हवन और विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चूरू। हनुमान मंदिर विकास समिति, रेलवे कॉलोनी चूरू की ओर से चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।कार्यक्रम के तहत बुधवार रात्रि को मंदिर परिसर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया। इसके बाद गुरुवार को विधि-विधान से हवन का आयोजन किया गया।हवन के दौरान विक्रम सिंह सांखला, राजेश गौतम, शशांक शर्मा और राजीव सोनी ने सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज का प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर हनुमान मंदिर विकास समिति के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और आयोजन की सफलता में सहयोग दिया।
चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल
चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री















