झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान के स्थापना दिवस समारोह में विश्व बंधुत्व एकामहे अवधारणा को साकार करने वाला संगठन अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच (वीसीओ) द्वारा राजस्थान के समृद्ध इतिहास सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने के उद्देश्य से 30 मार्च को राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर समृद्ध सांस्कृतिक सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुलाबी नगरी जयपुर में 25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंच के संयोजक नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान दिवस महोत्सव के अवसर पर चयनित प्रतिभा पीएचईडी से सेवानिवृत्त इंजीनियर नागरमल जांगिड़ का समारोह मंच के प्रेरणा स्रोत अतिथि सिक्किम के पूर्व राज्यपाल एवं न्यायमूर्ति एसएन भार्गव तथा पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह के कर कमलों द्वारा राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। जांगिड़ के सम्मानित होने पर अनेक संस्थाओं व मित्रों ने बधाइयां प्रेषित की है।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित














