जय पब्लिक स्कूल का परचम कायम, 12वीं विज्ञान में 100% परिणाम

0
3

17 वर्षों से उत्कृष्टता बरकरार, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के जीत नगर, बसंत विहार स्थित जय पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के 12वीं विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम में 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय ने लगातार 17 वर्षों से अपनी श्रेष्ठ परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी सभी विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में वेदिका ने 91 प्रतिशत, अंशुल ने 91 प्रतिशत तथा एकता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा 70 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय के चेयरमेन उमेश कस्वां, वाइस चेयरमेन अंजू कस्वां एवं एकेडमिक डायरेक्टर कैलाशचन्द्र भालोठिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। शिक्षकगण प्रदीप सिंह, सुशील कुमार, लक्ष्मण सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, जगत सिंह, कर्मवीर पूनिया, सुशीला सिंगड़ा एवं सुरेन्द्र सिंह पूनिया ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here