20 साल से सक्रिय ‘साइलेंट वर्कर’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, नियुक्ति के बाद झुंझुनूं में खुशी, बाकरा रोड पर हुआ सम्मान
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा महिला मोर्चा की 48 पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के नेतृत्व में जारी इस सूची में झुंझुनूं की अरुणा सिहाग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। अरुणा सिहाग पिछले करीब 20 वर्षों से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं। संगठन में उन्हें एक साइलेंट वर्कर के रूप में जाना जाता है। जो बिना प्रचार-प्रसार के जमीनी स्तर पर लगातार काम करती रही हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि, मितभाषी स्वभाव और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है। नियुक्ति की घोषणा के बाद झुंझुनूं में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बाकरा रोड पर स्टार एकेडमी स्कूल में स्कूल निदेशक बरकत अली गहलोत, अख्तर अली गहलोत, अकबर अली गहलोत, प्रिंसिपल मोनिका निर्वाण की अगुवाई में अरूणा सिहाग का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अरुणा सिहाग ने कहा कि वे महिला मोर्चा के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है। सिहाग की नियुक्ति को पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का परिणाम बताया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि एक जमीनी और समर्पित कार्यकर्ता को उच्च पद मिलने से पूरे संगठन का मनोबल बढ़ता है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया है कि अरुणा सिहाग के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान में नारी शक्ति को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। इधर, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित














