विज्ञान वर्ग की सिरमौर माने जाने वाली संस्था का हर दूसरा विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर रहा
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित विज्ञान वर्ग में उत्कृष्ट माने जाने वाली एसीआई संस्थान अपनी परम्परा का निर्वहन कर इस वर्ष भी विज्ञान परीक्षा परिणाम में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या ने बताया कि विज्ञान वर्ग में संस्थान के गौतम सैनी पुत्र पवन कुमार सैनी ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का सिरमौर बना। वहीं द्विज इंदौरिया पुत्र रजनीश कुमार 97.60 प्रतिशत, हर्षित पुत्र शिवरतन 97.40, प्रिंस सोनी पुत्र पवन कुमार 97, प्रिया पुत्री सुरेंद्रसिंह 97, रेशू पुत्र मांगीलाल 97, रौनक पुत्री अनिल कुमार 96.40, जतिन पुत्र चंद्रशेखर 96.20, सौन्दर्या गौड़ पुत्री प्रदीप शर्मा 96.20, हर्षित सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी 95.20, कनिष्का पुत्र सुरेश कुमार 95.20, युविका पुरोहित पुत्र अनिश पुरोहित 95.20 प्रतिशत के साथ संस्थान के 100 फीसदी छात्रों ने प्रथम श्रेणी व हर दूसरे विद्यार्थी ने 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए। विद्यालय परीक्षा परीणाम के बाद अभिभावक, विद्यार्थी व अध्यापकों ने विद्यालय प्रांगण में डांस कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अन्य सभी सफल विद्यार्थियों ने भी अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन संस्थान फैक्लटी माता पिता के आशीर्वाद एवं समय समय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित सेमीनार एवं एसीआई की समयबद्ध परीक्षा प्रणाली को दिया। संस्थान निदेशक मनोज शर्मा व विकास शर्मा ने इस ऐतिहासिक एवं गौरवमयी परिणाम के लिए सभी विद्यार्थियों अभिभावकों एवं विषय अध्यापकों को बधाई प्रेषित की एवं कहा कि ये एसीआई परिवार के सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट परिणाम है। जो उतरोत्तर श्रेष्ठता की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या दिव्या रोहिला, फाउंडेशन हैड विजय सैनी, सुनिल कुमार, दिनेश वर्मा, अशोक जांगिड़, राधेश्याम शर्मा, धर्मेंद्र नागर, विकास यादव, विशाखा, महेंद्रसिंह, दिनेश आचार्य, दिवेंक शर्मा, कविता राठौड़, नवनीत जांगिड़, राजबाला, भवानी शंकर, नरेश कुमार, आशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, सरोज, निशा शर्मा, सुमन चौहान, वैशाली, ऋतिका बहुगुणा, पूनम शर्मा, मोहम्मद बिलाल, हेमंत जांगिड़, रमेश मील व यश शर्मा उपस्थित थे।
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस
चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित














