30 करोड़ में एक रूपया का भ्रष्टाचार नहीं पकड़ पाए, अब झूठे आरोप लगा रहे है — दिनेश सुंडा

0
31

नवलगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में गार्ड रखने के मामले में कथित अनियमितता के मामले में निवर्तमान प्रधान दिनेश सुंडा ने पलटवार किया है। उन्होंने यहां जारी प्रेस बयान में कहा है कि अभी वे राजस्थान से बाहर है। जब नवलगढ़ आएंगे तो मामले का पूरा खुलासा करेंगे। उन्होंने बताया कि जो जांच अब तक जारी है। उसी जांच को पत्रकारों के समक्ष गलत तरीके से प्रस्तुत कर यह माहौल बनाया जा रहा है कि बहुत बड़ा गबन हो गया। जबकि सच तो यह है कि कुछ लोग लगातार उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे है। पांच सालों में पंचायत समिति के अंतर्गत करीब करीब 30 करोड़ रूपए के कार्य हुए। लेकिन इन 30 करोड़ रूपए में एक रूपए का भ्रष्टाचार जब सामने नहीं आया तो एक ऐसा कथित भ्रष्टाचार तैयार किया गया है। जिसका भुगतान पंचायत समिति ने नहीं, बल्कि ग्राम पंचायतों ने किया है। उस भुगतान को लेकर भी पंचायत समिति नवलगढ़ द्वारा कभी कोई आदेश, निर्देश और पत्र व्यवहार तक ग्राम पंचायतों से नहीं किया गया है। पंचायत समिति में दो गार्ड रखने के लिए टेंडर किया था। टेंडर की प्रक्रिया के साथ—साथ नियम एवं शर्ते पहले से तय होती है। टेंडर में हिस्सा लेने वालों को पांच सालों में कोई तकलीफ नहीं हुई। अब भी एक माहौल बनाकर जबदस्ती का भ्रष्टाचार थोपा जा रहा है। जिसकी जांच पूरी होगी तो सब सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्राइवर को भी भुगतान प्लेसमेंट एजेंसी से किया गया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि शिकायतकर्ता खुद पंचायत समिति के सदस्य थे। उन्होंने एक बार यह मुद्दा उठाया तब भी भ्रष्टाचार की बजाय अन्य आरोप लगाए गए थे। जिनका जवाब भी दिया गया था। अब जब कार्यकाल पूरा हो गया। तो फिर से सारे पुराने कागज खंगाले जा रहे है। ताकि कैसे भी करके प्रधान दिनेश सुंडा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बदनाम किया जा सके। लेकिन विडंबना है कि पंचायत समिति नवलगढ़ द्वारा करवाए गए करीब 30 करोड़ के कार्य में एक रूपया का फर्जीवाड़ा या फिर भ्रष्टाचार नहीं मिला तो ग्राम पंचायतों द्वारा जो भुगतान किया गया है। उसमें भी जबरदस्ती प्रधान दिनेश सुंडा का भ्रष्टाचार बताकर प्रचारित किया जा रहा है। सुंडा ने कहा कि वे हर जांच को तैयार है। लेकिन जांच पूरी होने तक इस तरह का प्रचार करना ना केवल आमजन को, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को भी भ्रमित करने जैसा है।

चूरू में स्काउट-गाइड प्रकृति शिविर का समापन | पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here