नवलगढ़ के न्यायाधीश दिनेश शर्मा ने सपरिवार किए दर्शन — पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, ज्योतिषाचार्य ने ओढ़ाई चुनरी
गुढ़ागौड़जी I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी-भोड़की स्थित प्रसिद्ध जमवाय माता मंदिर एक बार फिर आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना, जब नवलगढ़ के ACJM न्यायाधीश दिनेश शर्मा ने सपरिवार माता के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।न्याय के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले न्यायाधीश ने इस अवसर पर आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम प्रस्तुत करते हुए माता के चरणों में शीश नवाया और परिवार सहित सुख-समृद्धि की कामना की।पूजा-अर्चना का आयोजन गुढागौड़जी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित विकास शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करवाई और न्यायाधीश दंपत्ति को माता की पावन चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया। स्थानीय लोगों ने भी न्यायाधीश के इस धार्मिक आगमन को सरलता और आस्था का प्रतीक बताते हुए स्वागत किया।














