बीडीके अस्पताल में मेंटरिंग विजिट एवं आरसीएच समन्वय समिति की बैठक का आयोजन हुआ

0
28

एफसीएम इंजेक्शन, शिशु मृत्यु ,मातृ मृत्यु पर समीक्षा की

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
जिले के सबसे बड़े राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल में एसएनसीयू मेंटरिंग विजिट एवं आर सीएच समन्वय समिति में समीक्षा एवं बिंदूवार विश्लेषण किया गया। मेंटरिंग विजिट हेतू एसके अस्पताल के सहायक आचार्य डाॅ विवेक अठवानी एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अजय शेखावत ने ओपीडी ,आईपीडी,एसएनसीयू ,आपरेशन‌ कक्ष की एसओपी, उपकरणों की‌ स्थिति, भर्ती मरीजों की संख्या,रैफर की संख्या ,नर्सिंग स्टाफ का आईसीयू के एस ओपी की पालना समेत सभी बिदूओ की जांच की गयी है। अस्पताल में 12 शिशु रोग विशेषज्ञ, 8 रेजीडेन्ट चिकित्सक ,प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के द्वारा मानिटारिंग से गंभीर रोगीयों में शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ हुआ है। मेंटरिंग टीम द्वारा अस्पताल की नवजात शिशु ईकाई के शीर्ष स्तर पर बने रहने की सराहना की गयी है। आरसीएच समन्वय समिति की बैठक में पीएमओ डा. जितेंद्र भाम्बू , आरसीएचओ डा. डीएन सिंह, आरएमओ डा. सिदार्थ शर्मा , डा. विजय झाझडिया ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।आरसीएचओ डा. डीएन सिंह ने एएनसी/पीएनसी में एनिमिया से ग्रसित महिलाओं को इंजेक्शन एफसीएम लगाने हेतू निर्दैशित किया गया है। लाडो योजना एवं जेएसवाई शत प्रतिशत परिलाभ देने एवं एएनसी का आधार कार्ड केवाईसी करने हेतू संगणक सुभिता को निर्दैशित किया गया । पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डा. जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि बीडीके अस्पताल में जिलेभर के जटिल एवं गंभीर प्रसव की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मातृ मृत्यु दर शून्य रही है। बीडीके अस्पताल में रैफर होकर आने वाले प्रसूता एवं नवजात शिशुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। तथा बीडीके अस्पताल से उच्च सस्थानो में रैफर की संख्या नगण्य हुई है। शिशु मृत्यूदर एवं मातृ मृत्यु दर में काफी कमी आई है। जो बेहतर स्वास्थय सूचकांकों का संकेत है‌।पीएमओ डा भाम्बू ने बताया कि शिशु की रूटीन केयर हेतू राज्य सरकार द्वारा निर्दैश प्राप्त हुए हैं।जिसके तहत प्रत्येक नवजात शिशू की शिशु रोग विशेषज्ञ,नैत्र रोग विशेषज्ञ,ईएनटी विशेषज्ञ द्वारा जांच की जाएगी।तथा उक्त का रिकार्ड संधारण किया जाएगी। नवजात शिशु की जन्मजात विकृति समेत सभी बिंदुओं की जांच की जाएगी।इस दौरान डा. सिद्धार्थ शर्मा, डा. झाझडिया विजय , डा. वीडी बाजिया, डा. राजेश कुमार डूडी, डा.सुरेश मील, डा. नेमीचंद कुमावत , डा. नयन झाझडियां , डा. प्रियंका शैखसरिया , डा.मनीषा चौधरी, डा. आकांक्षा गौड़, प्रदीप ऐचरा, सुमन मीणा,संतोष, सीमा समेत उपस्थित रहे I

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here