पीसीआई ओलंपियाड में 815 विद्यार्थी सम्मानित , 5 करोड़ की स्कॉलरशिप वितरित की

0
17

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप द्वारा संचालित पीसीआई ( प्रिंस करियर इंस्टीट्यूट ) में आयोजित पीसीआई ओलंपियाड परीक्षा में सफल 815 विद्यार्थियों को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया तथा उन्हें 5 करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी.एल. कालेर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संस्थान निदेशक निर्मल कालेर एवं पी.सी.आई. हैड अनूप सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रिंस ओलंपियाड परीक्षा में जिले के 21 केंद्रों पर कुल 1940 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 815 विद्यार्थी सफल रहे। सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि एवं छात्रवृत्ति के साथ पी.सी.आई. किट भी प्रदान की गई। पुरस्कार राशि के अंतर्गत प्रत्येक कक्षा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 15,000, द्वितीय स्थान को 11,000, तृतीय स्थान को 8,000, चतुर्थ स्थान को 5,000, पंचम स्थान को 3,000, छठे स्थान को 2,000, सातवें स्थान को 1,100 रूपये तथा आठवें से पंद्रहवें स्थान तक के विद्यार्थियों को 750 रूपये की राशि पी.सी.आई. किट एवं स्कॉलरशिप सहित प्रदान की गई। “इस परीक्षा के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित पीसीआई में प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाएगा।”निर्मल कालेर ने कहा कि प्रिंस ओलंपियाड का उद्देश्य जिले के मेधावी विद्यार्थियों को एक उचित मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है, जो उन्हें भविष्य की राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षाओं के लिए तैयार करती है।इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी , आनंद , विजय , केशव , मेघराज, साया ,एस.पी. , गणेश , प्रदीप , रोहन, प्रतीक्षा, बलबीर, श्याम आदि सभी अध्यापक – अध्यापिकाओं सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे|

चूरू में सीताराम लुगरिया का भव्य स्वागत | तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनने पर जुलूस

चूरू में ICAI सेमिनार | बैंक ऑडिट और आयकर अधिनियम 2025 पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

चूरू में सफाई कर्मी का सम्मान | वार्डवासियों ने रतनलाल को किया सम्मानित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here