स्वामी रामदेवजी का 31वां संन्यास दीक्षा दिवस मनाया

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
गुरूवार को नियमित योग क्लास में योग शिक्षक पवन कुमार ने उपस्थित योग साधकों को रोगानुसार योगाभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 1995 में रामनवमी के दिन रामकिशन यादव स्वामी रामदेव बन गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के सानिध्य में स्वामी जी महाराज का 31वां आध्यात्मिक अवतरण दिवस दीप प्रज्ववलन के साथ मनाया। इस अवसर पर दान भी संग्रह किया। चौधरी ने अपने उधद्बोधन में कहा कि सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म दिन कि हार्दिक शुभकामनाएं एवं कहा कि आप अपने जीवन में श्रीराम एवं स्वामी रामदेव जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करे। इस अवसर पर बजरंगसिंह शेखावत, डॉ. संपत्त बारूपाल, गोपाल सैनी, रामनिवास जिनोलिया, मनीराम कुलहरि, सुभाष सोनी, रजनी जिनोलिया, ललित मीणा, महर्षि दयानंद महिला जिला प्रभारी सुनिता बेनीवाल, मीनू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुमित्रा खालिया, मनीराम खालिया, जितेंद्र टीबड़ा, ओमप्रकाश मीणा भी उपस्थित थे। अंत मे सभी योग साधकों को प्रसाद भी वितरण किया गया।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here