साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

0
2

खिरोड़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छीलरी में राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उन्होंने उत्साह के साथ अपनी नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्था प्रधान संजू नेहरा ने कहा कि यह योजना केवल सुविधा नहीं, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अब दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राएं बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगी, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही वह साधन है, जो जीवन को नई दिशा देता है। सरकार की इस पहल से बेटियां अब और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी। हमें यह सुनिश्चित करना है कि इन संसाधनों का सही उपयोग करते हुए हम शिक्षा के क्षेत्र में और ऊंचाइयों को छुएं। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षित जीवन के लिए यातायात के सामान्य नियमों की भी जानकारी दी गई, ताकि वे साइकिल का उपयोग सावधानीपूर्वक कर सकें। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि पूर्ण सिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार और विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here