एएसआई सुभाष लांबा का निधन, विधायक राजेंद्र भांबू ने दी श्रद्धांजलि

0
2

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिले के उदावास गांव निवासी एवं पिलानी थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुभाष लांबा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे और पैतृक गांव उदावास में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सुभाष लांबा पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस विभाग की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चिता को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। आपको बता दें कि एएसआई सुभाष लांबा लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पिलानी क्षेत्र में भी शोक छा गया। पुलिस विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी गहरा दुख देखा गया। सुभाष लांबा अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। इसी कारण वे सहकर्मियों और आमजन के बीच काफी लोकप्रिय थे। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here