कर्नल बैंसला की याद में होगा भजन-कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

0
3

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
गुर्जर नेता स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की याद में गांव उदावास के भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में भजन कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने‌ बताया कि सोमवार को कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की याद में रात्रिकालीन में हरियाणा और राजस्थान के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन किए जाएंगे। वहीं मंगलवार सुबह मंदिर परिसर में स्थित कर्नल किरोड़ी बैंसला की प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा रखी जाएगी। उसके बाद में हवन यज्ञ की आहुति दी जाएगी। श्री देवनारायण मंदिर के महंत बचनाराम गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में झुंझुनूं के अलावा चूरू, सीकर, नीमकाथाना सहित प्रदेश भर के लोग शामिल होंगे।

चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर

चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान

चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here