झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
शहीद नियामत अली राउमावि जाबासर में कक्षा 10, 8 एवं 5 में शानदार परीक्षा परिणाम रहा। इस अवसर पर विद्यालय में पधारे सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा एवं सहायक निदेशक अशोक जांगिड़ ने स्टूडेंट्स को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा अत्रि ने बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान किया। कक्षा 10 में कुल 19 विद्यार्थियों में से 10 प्रथम श्रेणी एवं नौ द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय की छात्रा अनीज खान ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय, गांव, अभिभावकों और जिले का नाम रोशन किया। द्वितीय स्थान पर जास्मीन 87.89 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर आलिया 79.83 प्रतिशत रही। सीडीईओ द्वारा टाॅपर विद्यार्थियों के अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभी बच्चों और स्टाफ ने आपस मिठाई खिलाकर एवं डांस करके कार्यक्रम को शानदार बनाया।
चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान
चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत














